
खुशखबर : दो लाख 19 हजार से अधिक लोगों ने मतदान के लिए भरा है शपथपत्र
बिलासपुर . दो लाख 19 हजार से अधिक लोगों ने इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए शपथ पत्र भरे थे । सामूहिक तौर पर इतनी संख्या में मतदान करने के लिए पहली बार शपथ पत्र भरा गया। इस रिकार्ड को चिरस्थाई बनाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रस्ताव भेजा गया है।
प्रशासन की इस पहल पर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम ने सकारात्मक जवाब देते हुए १५ नवंबर के बाद बिलासपुर पहुंचने की बात कही है। टीम आकर सत्यता व साक्ष्यों के बाबत जांच करेगी। वहीं अनुसूचित जनजाति में संरक्षित बैगाओं ने मतदान करने के लिए बैलगाड़ी रैली निकाली र्थी। यह भी एक नया रिकार्ड बना है। जिला प्रशासन ने पहली बार संरक्षित बैगाओं को पे्ररित किया गया । इससे बैगाओं में काफी उत्साह नजर आया। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का समापन 12 नवंबर को हो जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पी दयानंद ने बताया कि पिछले 2 महीने में मतदाता जागरूकता के लिए लगभग सौ से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के सभी नागरिकोंए मतदाताओं और मीडिया के द्वारा द्वारा अभूतपूर्व सहयोग दिया गया। जब हमने मतदाता शपथ पत्र भरवाना शुरु किए तो ये अंदाजा नहीं था कि 2 लाख 1९ हजार से अधिक मतदाता शपथ पत्र भरे जाएंगे। जिसे जल्द ही गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में स्थान मिलने जा रहा है। तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के बच्चों ने जब एक कार्यक्रम मतदाता जागरूकता गीत गाया तो हमने निश्चय किया कि इन्हीं दृष्टि बाधित छात्रों से इस गीत की अच्छे से रिकॉर्डिंग कराएंगे। दृष्टि बाधित बच्चों के मतदाता जागरूकता गीत को सुनने के बाद उस गीत को भारत निर्वाचन आयोग से भी सराहना मिली।
रैली निकालकर किया प्रेरित
बिलासपुर के नेहरु चौक से शास्त्री स्कूल तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। गुरूनानक स्कूल से पुलिस ग्राउंड तक ई- रिक्शा रैली निकाली गई जिसमें सभी प्रमुख जिला स्तर के अधिकारी स्वयं ई.रिक्शा चलाकर शहर को जागरूक करने निकले। दयानंद ने बताया कि हमारा मुख्य फोकस शहर के प्रत्येक वर्ग के साथ युवा भी थे। जो कि जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में रघुराज स्टेडियम में मतदाता जागरुकता क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीएमडी कॉलेज में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी थीम शत- प्रतिशत मतदान रही। कॉलेजों में छात्र.छात्राओं के बीच वाद. विवाद, निबंध, रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी पी. दयानंद ने बताया कि प्रत्येक पर्व को भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जोडऩे की कोशिश की।
मरवाही में बैलगाड़ी रैली
मरवाही में भी विशेष संरक्षित जनजाति बैगाओं के बीच भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उनके बीच गौरेला विकासखंड के देवरगांव में बैलगाड़ी रैली निकाली गई। बैलगाड़ी के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करना एक अनूठी पहल रही। विभिन्न विधानसभाओं के शहरी इलाकों में भी कॉलेज छात्र - छात्राओं ने जागरूकता रैलियां निकालीं।
Published on:
12 Nov 2018 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
