
पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
बिलासपुर। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से टोनही प्रताड़ना का मामला सामने आया हैं। कुछ लोगों ने जादू-टोना का आरोप लगते हुए महिला को जमकर पीट दिया। घायल महिला मस्तूरी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जिले के ग्राम खैरा का है। जहां गांव वालों ने एक महिला पर जादू-टोना का आरोप लगाया है। इतने में ही महिला (Crime News) और लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
बीच-बचाव करने गए परिजनों को भी नहीं छोड़ा। इस विवाद में महिला और उनके परिवारवालों को गंभीर चोटें आई है। परिवार के लोगों ने मस्तूरी थाना पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस इस (Bilaspur Crime News) मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई हैं।
Updated on:
19 Sept 2023 03:58 pm
Published on:
19 Sept 2023 03:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
