
Head Master Suspend : धर्म विशेष के आराध्यों को न मानने की शपथ दिलवाने वाले प्रधान पाठक को पहले जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया, फिर वायरल वीडियो के आधार पर रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला भरारी रतनपुर में पदस्थ प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। इसमें एक धर्म विशेष के आराध्यों को न मामने व एक अन्य धर्म में शामिल होने के लिए छात्रों को प्रेरित किया जा रहा था। इस पर विश्व हिंदू परिषद के रूपेश शुक्ला ने रतनपुर थाने में प्रधान पाठक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था।
धर्म विशेष...
वायरल वीडियो की जांच कर धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में रतनपुर पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
देर रात निलंबित करने का आदेश जारी : वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने इसे शासकीय गरिमा के खिलाफ माना। प्रथम दृष्टया अपराध सिद्ध होने की स्थिति में उनके विरुद्ध विभागीय जांच किया जाना प्रस्तावित किया था। शनिवार देर रात आखिरकार आरोपी प्रधान पाठक के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
धर्मांतरण से जुड़ा एक वीडियो वारयल होने की शिकायत कुछ लोगों ने थाने में की थी। इसके आधार पर धार्मिक भावना आहत करने की धारा के तहत अपराध दर्ज कर निलंबित प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। -देवेश सिंह राठौर, रतनपुर थाना प्रभारी
Updated on:
29 Jan 2024, 11:59 AM IST
Published on:
29 Jan 2024, 11:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.