प्रवेश के लिए आरटीई डॉट सीजी डॉट इन (RTE.cg.nic.in) पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए प्रथम चरण में स्कूल प्रोफाइ ल अपडेट 10 जनवरी से 30 जनवरी, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रोफाइल का सत्यापन 15 जनवरी से 31 जनवरी, हैबिटेशन की मैपिंग एवं दर्ज संख्या की प्रविष्टि 1 फरवरी से 28 फरवरी, विद्यार्थियों का पंजीयन 1 मार्च से 31 मार्च, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 17 मार्च से 25 अप्रैल, लॉटरी का आवंटन 1 मई से 2 मई तक एवं स्कूल दाखिला 5 मई से 30 मई तक किया जाएगा।