29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया विवाद से सड़क पर संग्राम, बिलासपुर में दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Chhattisgarh Violence: बिलासपुर के खपरगंज में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जमकर पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
2 min read
Google source verification
Bilaspur Violence

सोशल मीडिया विवाद से सड़क पर संग्राम (photo source- Patrika)

Bilaspur Violence: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। इस घटना में तारबाहर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके का है।

Bilaspur Protest: सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद एक पक्ष के युवक के साथ मारपीट की गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में आमने-सामने आ गए। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना में कई युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान हालात संभालने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया।

TI के सिर में लगी चोट

पथराव के दौरान तारबाहर थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी के सिर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं, तीन युवकों के चाकूबाजी में घायल होने की भी सूचना है। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग किया। युवकों को मौके से हटाने के लिए कई बार खदेड़ा गया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

इलाके में देर रात तक तनाव

हिंसक झड़प के बाद खपरगंज और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी भी की गई। बड़ी संख्या में युवक सड़कों पर जमा हो गए। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Bilaspur Kotwali: कलेक्टर और SSP ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश की। विधायक सुशांत शुक्ला समेत स्थानीय नागरिक भी कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के साथ बैठक कर युवकों को समझाइश दी गई। अधिकारियों की कोशिश है कि विवाद को आगे बढ़ने से रोका जाए और इलाके में शांति व्यवस्था कायम रहे।

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

पथराव और हिंसक झड़प के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। पुलिस विवाद की शुरुआत और सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट की भी जांच कर रही है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता इलाके में तनाव कम करना और स्थिति को पूरी तरह सामान्य करना है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग