scriptजमीन विवाद पर सौतेले भाई ने सीमेंट पोल सिर पर मार कर की हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद | Step brother murdered by hitting cement pole head on land dispute | Patrika News

जमीन विवाद पर सौतेले भाई ने सीमेंट पोल सिर पर मार कर की हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

locationबिलासपुरPublished: Nov 23, 2020 08:03:48 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– खेत में सिर कुचली लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी – जमीन जायजाद को लेकर दोनों में चल रहा था विवाद

crime_rpr.jpg

crime

बिलासपुर. गोरखपुर बाईपास रोड के पास खेत में सिर कुचली लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी सुझाते हुए गौरेला पुलिस ने सौतेले भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी सौतेले भाई ने बताया कि शराब पीने के बाद थप्पड़ मारने से वह काफी गुस्से में आ गया था, नशे में ही उसने सीमेंट पत्थर पोल से सिर पर मारकर हत्या कर मौके से भाग गया था।
पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही सूरज सिंह परिहार ने गोरखपुर बाईपास में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा करते हुए बताया कि 22 नवम्बर को मिली लाश की शिनाख्त राजेन्द्र ठाकुर पिता शिव शंकर (25) निवासी सांवतपुर के रुप में हुई। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही थी। जांच के दौरान पता चला की मृतक का उसके सौतेले भाई गुरु प्रसाद पुरी पिता सुनील पुरी (24) से जमीन जायजाद को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शंका के आधार पर गुरु प्रसाद पुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस से सख्ती से पूछताछ की तो गुरु प्रसाद ने हत्या करना स्वीकर कर लिया।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर, रायपुर में 39 दिन बाद मिले 300 से अधिक संक्रमित

विवाद की वजह थी सुनील पुरी की संपत्ति
पुलिस को जांच में पता चला की सुनील पुरी की काफी जायजाद है। सुनील की लम्बी बीमारी के बाद मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी सीता बाई ने शिव शंकर से दूसरी शादी कर ली। सुनील की जायजाद पर बेटा गुरु प्रसाद पुरी अपना हक जताता था। वही सीता बाई की संतान राजेन्द्र मां की संपत्ति समझ जायजाद को धीरे धीरे बेच रहा था। इस बात दोनों भाई लम्बे समय से आपस में लड़ झगड़ रहे थे।

शराब पीने के बाद बढ़ा विवाद तो सीमेंट पोल को कई बार पर पटका
हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गुरु प्रसाद पुरी व राजेन्द्र ठाकुर 21 नवम्बर को गांव के पास ही शराब भट्ठी गए थे। शराब पीने के बाद दोनों भाई का जमीन बटवारे को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दोनों झगड़ा करते हुए चले गए। इस दौरान राजेन्द्र ने गुरु प्रसाद को दो झापड़ मार दिया। झापड़ मारने से नाराज गुरु प्रसाद ने गोरखपुर बाईपास से टूटा हुआ सीमेंट पोल उठाया और पांच से छ: बार वार कर सिर को छति ग्रस्त कर दिया था।

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, ठंड में हुई बढ़ोत्तरी, तीन दिन में बारिश की संभावना

गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा, अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए गौरेला पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतक के सौतेले भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच संपत्ती बटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो