24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / न्याय दिलाने वाला ही बना हैवान! रेप पीड़िता के साथ वकील ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज..

न्याय दिलाने वाला ही बना हैवान! रेप पीड़िता के साथ वकील ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज..

CG Rape Case: बिलासपुर में एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है। कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लड़ने के लिए बिलासपुर आई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 13 May 2025, 12:01 PM IST

न्याय दिलाने वाला ही बना हैवान! रेप पीड़िता के साथ वकील ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज..

न्याय दिलाने वाला ही बना हैवान! रेप पीड़िता के साथ वकील ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज..

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिससे सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल बिलासपुर में एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है। कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लड़ने के लिए बिलासपुर आई थी। तब केस के सिलसिले में वकील बसंत कैवर्त्य से उसकी मुलाकात हुई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: मिठाई खिलाने के बहाने ले कर गया बाहर! फिर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape Case: न्याय का भरोसा दिलाकर बनाए संबंध

आज के ज़माने में महिलाएं कही सुरक्षित नहीं है ये तो इस मामला से सप्त ही चल जा रहा है। जो बेहद शर्म की बात है। आपको बता दें कि वकील ने युवती को न्याय दिलाने की बात कही और घुमाने के बहाने रिसॉर्ट ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाया। वही पीड़िता का कहना है की किसी को बताने पर वकील ने उसे मारपीट कर धमकी भी दी। आरोपी चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम का रहने वाला है।

केस के सिलसिले में हुई थी दोनों की मुलाकात

दरअसल, कोंडागांव जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। उसने शादी करने का झांसा देकर रेप किया और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कोंडागांव जिले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती उस आरोपी युवक को सजा दिलाने और हाईकोर्ट में केस लड़ने के सिलसिले में बिलासपुर आई थी, जहां उसकी मुलाकात चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम के रहने वाले वकील बसंत कैवर्त्य से हुई। वकील ने उसे न्याय दिलाने का झांसा दिया और उसका केस लड़ने की बात कही।

वही जब वकील बसंत कैवर्त्य ने युवती को घुमाने के बहाने अपने साथ कोटा क्षेत्र लेकर गया। जहां उसे रिसॉर्ट में ले गया। जिसके बाद उसने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर धमकी देते हुए मारपीट भी की। इसके बाद से वकील ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। उसका आरोप है कि सरकंडा क्षेत्र में भी उसके साथ वकील ने शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।