घटना को देखते हुए तत्काल पुलिस मुस्तैद हुई। कुम्हारी, भिलाई तीन, खुर्सीपार, जामुल और छावनी टीआई मौके पर मौजूद रहे। इधर दुर्ग पुलिस लाइन से सौकड़ों बल को बुलाया गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। विरोध करने वालों को भरोसा दिलाया कि मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने डमरू व त्रिशूल को मूर्ति के तोडे गए अंग को खुर्सीपार के पास फेक दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस क्षेत्र में वीडियो फुटेज का पता लगा रही है।