ज्ञात हो कि शहर के बीच में एकमात्र हाईस्कूल मैदान है। जिसमें शहर भर के खिलाड़ी सुबह व शाम को पहुंचते हैं। जहां खिलाड़ी फुटबाल, क्रिकेट सहित अन्य खेल खेलते हैं, लेकिन वर्तमान में इस हाईस्कूल मैदान पर संकट के बादल छाने गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि शहर का एकमात्र मैदान है। इसके अलावा शहर में कोई अन्य मैदान नहीं है। इसलिए यहां सुबह व शाम को बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भीड़ पहुंचती है। इसके अलावा सुबह व शाम शहरवासी सैर करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यह हाईस्कूल मैदान पिछले पखवाड़े भर से गोदाम बनकर रह गया है। मैदान में सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा गिट्टी-बालू, सीमेंट व उपकरणों का गोदाम बनाकर रखा है।