दोनों की मौत पुलिस परिवार वालों की थी इसलिए घटना स्थल व जिला अस्पताल के मर्चुरी में पुलिसकर्मियों की भीड़ लगी रही। पूरा अमला पीड़ित पुलिस परिवार वालों को ढांढस बंधाने के लिए मौके पर डटे रहे। पहला मामला पुटपुरा बटालियन के पास हुई। जिसमें जांजगीर चांपा जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राजकुमार सोनी जो पीपी कोर्स करने बिलासपुर गया था। वह गुरुवार की सुबह कोर्स करने के बाद जांजगीर पुलिस में आमद देने के लिए अपनी बाइक से लौट रहा था। एनएच 49 के पुटपुरा बटालियन के पास वह पहुंचा था। इसी दौरान सामने से एक ट्रेलर आ गई। ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आरक्षक की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।