कांकेर। Crime News : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलवार में पदस्थ एक जवान को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी जवान 15 साल से एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था, पीड़िता ने जब उसे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल कर रहा था, आरोपी के प्रताड़ना से परेशान पीड़िता ने थाना में दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।