Bilaspur News : वन विकास निगम के कोटा परियोजना मंडल के दफ्तर में रिश्वतखोरी लेने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर अकाउंट्स एक ठेकेदार से पैसे लेनदेन की बातचीत का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। मंगला में क्षेत्र में स्थित वन विकास निगम के कार्यालय में हर काम के लिए रिश्वत लेने का खेल लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन मामला उजागर नहीं हो पाता था। अब एक वीडियो सामने आया, जिसमें यहां पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर अकाउंट अश्वनी यादव काम के एवज में ठेकेदार से पैसा मांग रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ठेकेदारों को पहले ही कितने रुपए देना है यह जानकारी दे दी जाती है।