शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कड़ी धूप रही। दोपहर की तीखी धूप से बचने लोग छाता, गमछा, टोपी का इस्तेमाल करते नजर आए। शाम 5 बजे के बाद धूप मंद होने के साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए। इससे लगा कि अब शायद गर्मी से राहत मिलेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। उमस भरी गर्मी से रात में भी लोग परेशान रहे।