
Weather Update: बिलासपुर में तेज धूप और गर्मी के बीच पिछले दो दिन धूप-छांव के क्रम के साथ शहर में हल्की बारिश होने से गर्मी से जरूर थोड़ी राहत मिली, पर रविवार को फिर से तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी बढ़ गई।
होली के बाद गर्मी का मौसम धीरे-धीरे अपने तल्ख रुख दिखाने लगा था। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में कड़ी धूप में निकलना मुश्किल होने लगा। लेकिन पिछले शुक्रवार और शनिवार को मौसम में बदलाव आया और दो दिन धूप-छांव का क्रम चलने से धूप और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
रविवार को आसमान साफ होते ही एक बार फिर कड़ी धूप निकली और दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। रात में भी गर्मी का अहसास होता रहा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री तो न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी आगामी 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी का अनुमान है। इस तरह फिर गर्मी बढ़ेगी।
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
बिलासपुर - 34.4 - 21.9
पेंड्रा - 31.4 - 17.4
अंबिकापुर - 31.8 - 16.1
रायपुर - 33.5 - 22.0
जगदलपुर - 36.5 - 18.6
दुर्ग - 36.5 - 20.0
Updated on:
24 Mar 2025 10:37 am
Published on:
24 Mar 2025 10:37 am
