
शराब के नशे मे पति करता था घिनौना काम, परेशान पत्नी ने खुद को आग लगाकर मौत को गले लगा लिया
बिलासपुर. बिल्हा थानांतर्गत ग्राम अमेरी अकबरी में शराबी पति की हरकतों और मारपीट से तंग आकर (husban beaten wife) ही एक महिला ने आत्महत्या (Wife committed suicide) कर ली थी। जांच में पुलिस ने खुलासा (Reveals police) करते हुए आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जनवरी 2019 में पति की प्रताडऩा से तंग आकर पत्नी द्वारा आग लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
बिल्हा पुलिस के अनुसार ग्राम अमेरी अकबरी निवासी पूर्णिमा निषाद पति लालता प्रसाद निषाद (37) ने 2 जनवरी 2019 को सुबह 11 बजे खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। उसे उपचार के लिए परिजनों ने सिम्स में भर्ती किया था। पूर्णिमा ने मृत्यु पूर्व कथन में कार्यपालक दंडाधिकारी श्वेता यादव को बताया था कि उसका पति लालता प्रसाद तिवारी शादी के बाद से लगातार शराब के नशे में उससे मारपीट (Wife committed suicide) करता आ रहा है।
प्रताडऩा व मारपीट से तंग आकर उसने खुदकुशी करने का खुलासा किया था। पूर्णिमा की 3 जनवरी को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। बयान के बाद पुलिस ने जांच (Reveals police) के दौरान मृतका के परिजन सत्य नारायण निषाद, भैलिन बाई ने भी लालता प्रसाद द्वारा लगातार पत्नी को प्रताडि़त (husban beaten wife) करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी लालता प्रसाद के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Published on:
8 Jul 2019, 9:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.