31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोसेस्ड फूड बिगाड़ रहा संतुलन, कई बीमारियों की चपेट आ रहे युवा

Bilaspur News: स्वाद से भरपूर और आसानी से उपलब्ध होने चलते प्रोसेस्ड फूड खाने का चलन तेजी से बढ़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Oct 2023, 3:59 PM IST

Youth are falling prey to many diseases due to processed food bilaspur

प्रोसेस्ड फूड बिगाड़ रहा संतुलन, कई बीमारियों की चपेट आ रहे युवा

बिलासपुर। Chhattisgarh News: स्वाद से भरपूर और आसानी से उपलब्ध होने चलते प्रोसेस्ड फूड खाने का चलन तेजी से बढ़ा है। आलम ये है कि युवा वर्ग प्रोसेस्ड फूड खाकर पूरा दिन गुजार दे रहे हैं। लम्बे समय तक प्रोसेस्ड फूड खाने से एसिडिटी, फैटी लिवर, लीकी गट सिंड्रोम और ऑटो-इम्यून स्थितियों का कारण बन रहा है। सिम्स अस्पताल में हर दिन 10 में से 3-4 मरीज एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) और फैटी लिवर की समस्या के सामने आ रहे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड की वजह से शरीर में कई प्रकार के न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर हो रहे हैं। ये भोजन सीधे दिमाग पर असर डाल रहे हैं, जिससे ब्रेन के फंक्शन कमजोर हो रहे हैं। आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए प्रोसेस्ड फूड अधिक नुकसानदायक है। आर्थराइटिस इम्यून से जुड़ी बीमारी है। इस पर खानपान का विशेष प्रभाव पड़ता है। वहीं अधिक प्रोसेस्ड फूड के सेवन से लीकी गट की समस्या पैदा होती है, जिसके चलते आंत की अंदरूनी लाइनिंग से पोषक तत्वों के साथ-साथ विषैले तत्व भी नसों में चले जाते हैं। ब्लड सर्कुलेशन के साथ ये तत्व नसों में घूमते रहते हैं। इससे शरीर के इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। पिज्जा, बर्गर, नमकीन, चिप्स, चॉकलेट ओर हॉटडॉग जैसी चीजें अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स होती हैं। ये सभी काफी कम समय में तैयार हो जाती हैं और इनका स्वाद भी काफी अलग होता है, इस वजह से लोग इनको खाना पसंद करते हैं। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में सामान्य भोजन की तुलना में काफी अधिक कैलौरी होती है जिस वजह से शरीर में मोटापा बढ़ता है। इस भोजन की वजह से हार्ट डिजीज होने का खतरा भी काफी अधिक होता है।

यह भी पढ़े: शारदीय नवरात्र: महामाया देवी का दर्शन करने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

आर्टिफिशियल शुगर है खतरनाक

डॉक्टरों के अनुसार कैंडी, टॉफी और पेस्ट्री जैसे खाद्य पदार्थों को बनाते वक्त आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म डिस्टर्ब होता है। इससे हार्ट डिसीस, स्ट्रोक, कैंसर, अस्थमा, डिप्रेशन, एलर्जी जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। डाइबिटीज के मरीजों के बीच सुक्रालीज का अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है। यह गुड बैक्टीरिया की संख्या को कम कर देता है जो पाचनतंत्र के लिए जरूरी होती है।

@टॉपिक एक्सपर्ट

प्रोसेस्ड फूड ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें पहले से बनाकर रख दिया जाता है और लंबे समय तक संरक्षित रखने के बाद उपयोग किया जाता है। प्रोसेस्ड फूड में मौजूद सोडियम हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है और इसका सीधा असर इंसान के हार्ट पर पड़ता है। प्रोसेस्ड फूड के नियमित सेवन से मोटापा, हार्ट संबंध बीमारियां, टाइप-2 डायबिटीज और कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है। इसे लेकर हमें जागरूक होने की जरूरत है। - डॉ.समर्थ शर्मा, गैस्ट्रोलॉजिस्ट

यह भी पढ़े: आस्था: हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम...ओ शेरोंवाली, ऊंचे डेरोंवाली...बिगड़े बना दे मेरे काम...नाम रे...