1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार पाने के लिए हजारों किलोमीटर दूर पहुंची युवती, किस्मत ने नहीं दिया साथ, बिगड़ गई पूरी बात

एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए सात समंदर तो नहीं पर चार राज्यों के बीच की दूरी तय कर डाली (Uttarakhand Girl Reached Garhwa To Marry Facebook BF) (Uttarakhand News) (Jharkhand News) (Bokaro News) (Garhwa News) (Love Story)...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बोकारो

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 5 Oct 2020, 9:03 PM IST

प्यार पाने के लिए हजारों किलोमीटर दूर पहुंची युवती, किस्मत ने नहीं दिया साथ, बिगड़ गई पूरी बात

प्यार पाने के लिए हजारों किलोमीटर दूर पहुंची युवती, किस्मत ने नहीं दिया साथ, बिगड़ गई पूरी बात

बोकारो,गढ़वा: प्यार दूरियों की परवाह नहीं करता। अपने प्यार को पाने के लिए लोग सात समंदर पार करने को भी तैयार रहते थे। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए सात समंदर तो नहीं पर चार राज्यों के बीच की दूरी तय कर डाली। युवती की किस्मत अच्छी नहीं थी उत्तराखंड से झारखंड पहुंचने के बाद लड़के ने उसे शादी के लिए मना कर दिया। इस पर युवती ने कानून का सहारा लिया और युवक को पुलिस की हिरासत में पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: पंपोर में बड़ा आतंकी हमला, दो CRPF जवान शहीद

यह कहानी उत्तराखंड की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए चार साल पहले युवती की दोस्ती झारखंड के गढ़वा जिला निवासी आदित्य प्रकाश (25) से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। यह बातचीत बढ़ते बढ़ते दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। आलम यह हो गया कि युवती कभी गढ़वा तो युवक कभी उत्तराखंड जाकर मुलाकात किया करते थे। युवती ने बताया कि कई बार वह घर से बाहर जाकर साथ भी रहा करते थे। पीड़िता का दावा है कि 2019 में उनकी शादी भी हो चुकी है। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहा करते थे।

यह भी पढ़ें: IAF Chief की चीन-पाकिस्तान को दो टूक, दो मोर्चों पर भी किसी युद्ध को तैयार है वायु सेना

युवती ने बताया कि कुछ दिनों पहले आदित्य ने उससे बात करना बंद कर दिया। इतना ही नहीं उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इस पर युवती ने गढ़वा जाने की ठानी। शनिवार को वह गढ़वा पहुंची और एक गेस्ट हाउस में रूकी। रविवार को जब आदित्य और युवती की मुलाकात हुई। लड़की ने आदित्य पर कोर्ट मैरिज के लिए दबाव डाला।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन बना मिलन में रूकावट, जुदाई से तंग आकर मंगेतर के घर पहुंची युवती, यूं रचाई शादी

इस पर दोनों के बीच बहस छिड गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद युवती ने सदर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। लड़की का भी मेडिकल टेस्ट करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...