2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: पंपोर में बड़ा आतंकी हमला, दो CRPF जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पंपोर इलाके ( Terrorist Attack in Pampore) में एक बार फिर आतंकी हमला आतंकी हमले में दो जवान शहीद, तीन घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 5 Oct 2020, 8:48 PM IST

Jammu Kashmir: Terrorist Attack in Pampore two jawans lost their lives

जम्मू-कश्मीर के पंपोर में आतंकी हमला।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट के बीच एक बार फिर जम्मू-कश्मीर ( Terrorist Attack in Jammu Kashmir ) में बडा़ आतंकी हमला हुआ है। दक्षिण कश्मीर के पंपोर इलाके में आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। जबकि, घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

घाटी में एक बार फिर आतंकी हमला

जानकारी के मुताबिक, घाटी के पंपोर (Terrorist Attack in Pampore ) इलाके में इस आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि कांधीजल ब्रिज पर सीआरपीएफ की 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान एक साथ ड्यूटी पर तैनात थे। तभी कुछ आतंकियों ने मौका पाकर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि, तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी पास के ही इलाके में छिप गए है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी, सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कई कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और इलाके में घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। लेकिन, अब तक किसी आतंकी की भनक नहीं लगी है। वहीं, इस वारदात से इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।

जम्मू-कश्मीर में लगातार जारी है आतंकी गतिविधि

गौरतलब है कि घाटी में लगातार आतंकी गतिविधि जारी है। कोरोना काल में भी जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक 100 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं। हालांकि, कई जवान भी शहीद हुए हैं। वहीं, आतंकियों ने स्थानीय को भी अपना निशाना बनाया है। इसके अलावा सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भी बार-बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसका भारतीय सैनिकों के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सैनिक लगातार आतंकियों को घुसपैठ कराने की भी कोशिश कर रही है। सुरक्षाबलों ने अब तक कई घुसपैठियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है।