4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब बॉलीवुड स्टार्स ने अपने दोस्तों और कंटेट के चलते फ्री में कर दी मूवीज, नहीं लिया एक रुपया भी

अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने फिल्म में अपने रोल के लिए फीस ही नहीं ली। किसी ने अच्छे कंटेंट को देख ऐसा किया तो किसी ने दोस्ती निभाने की खातिर।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 1 Aug 2021, 10:30 PM IST

no_fees_taken.png

मुंबई। बॉलीवुड की कई मूवीज में लम्बी चौड़ी स्टारकास्ट होती है, उसी तरह उसका बजट बढ़ जाता है। कई बार कैमियो रोल के लिए सेलेब्स अच्छा पैसा मांग लेते हैं और कम काम ज्यादा कमाई कर लेते हैं। हालांकि कई उदाहरण ऐसे हैं, जब सेलेब्स ने अपने रोल के लिए निर्माताओं से एक पैसा चार्ज नहीं किया। आइए जानते हैं कौनसे हैं वे सेलेब्स और उनकी मूवीज—

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने अपने दोस्तों के लिए कई मूवीज की हैं। इनमें से कुछ के लिए तो कोई फीस चार्ज नहीं की है। इनमें 'भूतनाथ रिर्टन','क्रेजी 4', 'दुल्हा मिल गया' जैसी मूवीज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : जब शाहरुख खान से पूछा गया,'कभी पत्नी को दिया है धोखा?' एक्टर ने किया वाइफ से किए वादे का खुलासा

सलमान खान

सलमान खान ने भी कुछ ऐसी फिल्में की हैं, जिनके लिए उन्होंने कोई फीस चार्ज नहीं की। इनमें 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'तीस मार खान', 'ओम शांति ओम' और 'सन आफ सरदार' शामिल है।

यह भी पढ़ें : जब कैटरीना कैफ ने 'सुपर डांसर' प्रतियोगी को दिया शादी का ऑफर, सलमान ने एक्ट्रेस की उम्र का बनाया मजाक

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'ब्लैक' की। इसके लिए उन्होंने कोई मेहनताना नहीं लिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस तरह की मूवी किसी भी चीज से बढ़कर होती है।

शाहिद कपूर

विशाल भारद्धाज की फिल्म 'हैदर' में शाहिद ने गजब का प्रदर्शन किया था। हालांकि इस मूवी के लिए शाहिद ने कोई पैसा नहीं लिया। वे चाहते थे कि मूवी का बजट उनकी फीस के चलते खराब न हो।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया। वह इसी बात से खुश थीं कि उन्हें पहली ही फिल्म में शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार के साथ काम करने का मौका मिला।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने फिल्म 'अग्निपथ' में 'चिकनी चमेली' आइटम सॉन्ग किया था। हालांकि करण जौहर की दोस्ती के चलते इसके लिए कुछ भी अमाउंट चार्ज नहीं किया।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने फिल्म 'दबंग 2' में एक गाना किया था, 'फेविकोल से'। ये गाना सुपरहिट रहा। लेकिन करीना ने इसके लिए पैसा नहीं लिया था।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने 90 के दशक में अपने दोस्त करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के लिए कोई मेहनताना चार्ज नहीं किया।

सोनम कपूर

सफल फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में सोनम कपूर ने फरहान अख्तर के साथ काम किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इस रोल के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की।

काजोल

काजोल ने भी करण जौहर से दोस्ती निभाते हुए कुछ फिल्मों में उनके रोल के लिए कोई अमाउंट चार्ज नहीं किया। इनमें 'कभी अलविदा ना कहना', 'कल हो ना हो' और 'स्टूडेंट आफ द ईयर' जैसी फिल्में शामिल हैं।