जिसमें फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (परमवीर चक्र विजेता) के किरदार में हैं। टीजर (120 Bahadur) में दमदार डायलॉग और युद्ध के सीन्स दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। 128 सेकंड के टीजर की शुरुआत सवाल के साथ होती है, “18 नवंबर को रेजांग ला में क्या हुआ था?” इसके बाद माइनस 24 डिग्री की कठिन परिस्थितियों में सैनिकों के हौसले को दिखाया गया है। फरहान का डायलॉग, “मेरे पिताजी कहते थे कि ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बल्कि बलिदान भी मांगती है। मुझे आखिरी दम तक लड़ना मंजूर है, मगर पीछे हटना नहीं,” सैनिकों की वीरता और समर्पण को दिखाती है।