उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बड़े पापा बीजेपी में हैं। लेकिन क्या राजनीति में होना इस बात की इजाजत देता है कि आप किसी की जान भी ले सकते हैं? अगर मेरी मां को कुछ हो जाता तो मैं क्या करती?
जब किसी की जान को खतरा हो, तो पुलिस शिकायत क्यों नहीं दर्ज करती? क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि वो बीजेपी से हैं? क्या राजनीति में होने का मतलब ये है कि आप जो चाहें, वो कर सकते हैं?