इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार सुपरस्टार रजनीकांत और खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म काफी चर्चा में है। इसे दर्शकों का मिला-जुला लेकिन बम्पर रिस्पांस आ रहा है।करीब 550 करोड़ के बजट की इस मूवी के बारे में ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी साथ ही हॉलीवुड फिल्मों को भी कड़ी टक्कर देगी। बता दें कि साल 2010 में 'रोबोट' रिलीज होने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि इसकी अगली पार्ट यानी की '2.0' 2017 में रिलीज होगी। लेकिन उसके बाद फिल्म की रिलीज डेट खिसका कर 2017 से 2018 कर दी गई। लेकिन फिर रजनीकांत की 'काला' रिलीज हो गई जिसके बाद अब यह फिल्म फाइनली 29 नवंबर 2018 को रिलीज होने जा रही है।