पहली नजर में हुआ था गौरी से प्यार
दरअसल, शाहरुख और गौरी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। उस वक्त शाहरुख की उम्र मात्र 18 साल थी और गौरी की 14 साल। पहली मुलाकात में गौरी को देखते हुए शाहरुख उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। पार्टी में शाहरुख ने गौरी से डांस करने के लिए पूछा। हालांकि उन्होंने ये बताकर मना कर दिया था कि उनका बॉयफ्रेंड है और वो उसका इंतजार कर रही हैं। ये सुनकर शाहरुख थोड़ा निराश हो गए थे। लेकिन उन्होंने हिम्म्त नहीं हारी।
गौरी को शाहरुख ने कुछ ऐसे किया था इम्प्रेस
शाहरुख ने पार्टी में पता किया कि आखिर गौरी का बॉयफ्रेंड कौन है? इस दौरान उन्हें पता चला कि गौरी अपने भाई का वेट कर रही हैं और उन्होंने झूठ बोला है। उसी वक्त शाहरुख ने तय कर लिया था कि गौरी को अपना बनाकर रहेंगे। अपने किसी दोस्त की मदद से शाहरुख ने गौरी का नंबर निकाल लिया और उन्हें फोन करने लगे। गौरी ने जब पहली बार शाहरुख का फोन उठाया था और पूछा था कौन बोल रहा है? तो किंग खान ने जवाब दिया था कि आपका भाई समझ लीजिए। गौरी उसी वक्त जान गई थीं कि वो शाहरुख ही हैं। यही से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।