4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये इंटीमेट सीन हो गए थे लीक, पहुंच गए अश्लील साइट्स पर

मूवीज में स्क्रिप्ट की डिमांड के कारण कई बार इंटीमेट सीन्स शूट किए जाते हैं। कई बार ऐसे सीन इंटरनेट पर फिल्म की रिलीज से पहले ही लीक हो जाते हैं। 'प्रार्च्ड', 'रंगरसिया', 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' जैसी फिल्मों के इंटीमेट सीन न केवल लीक हो गए थे बल्कि अश्लील साइट्स पर भी पहुंच गए थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 4 Aug 2021, 8:22 PM IST

,

,

मुंबई। फिल्मों में कई बार स्टोरी की डिमांड के चलते एक्ट्रेसेस को इंटीमेट सीन देने होते हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही मूवीज के इंटीमेट सीन लीक हो जाते हैं। दावा किया जाता है कि ऐसा खुद मेकर्स करवाते हैं। हालांकि कई बार बिना इरादे के भी ऐसे सीन लीक हो जाते हैं। कई सीन तो अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड कर दिए जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मों के सीन्स के बारे में जो लीक हो गए और अश्लील साइट्स पर पहुंच गए।

राधिका आप्टे — प्रार्च्ड

एक्ट्रेस राधिका आप्टे की फिल्म 'प्रार्च्ड' का एक इंटीमेट सीन इंटरनेट पर लीक हो गया था। इसमें राधिका और देव पटेल बिना कपड़ो के सीन करते नजर आए थे। इस बेहद हॉट सीन के लीक होने के चलते फिल्म चर्चा में आ गई थी। सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले इस सीन को अश्लील साइट्स पर अपलोड कर दिया गया था। इस सीन के अलावा भी राधिका ने इसमें काफी बोल्ड सीन दिए थे।

यह भी पढ़ें : जब 'प्यार की निशानी' के साथ कैमरे में कैद हुए ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स, वायरल हो गईं तस्वीरें

अहाना कुमरा— लिपस्टिक अंडर माय बुर्का

फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' में अहाना कुमरा ने इंटीमेट सीन दिए थे। ये सीन इंटरनेट पर लीक हो गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन सीन्स की वजह से मूवी चर्चा में आ गई थी। अश्लील साइट्स पर भी इन्हें अपलोड कर दिया गया था।

बिदिता बाग— बाबूमोशाय बंदूकबाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' रिलीज से पहले ही अपने बोल्ड सीन्स को लेकर चर्चा में थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इस मूवी में चित्रांगदा सिंह को लिया गया था। उनका आरोप था कि उनसे गैर—जरूरी इंटीमेट सीन करने को कहा गया। साथ ही निर्देशक ने बीच सीन में आकर अभद्र भाषा में सीन करने को कहा। बाद में इस फिल्म में बिदिता बाग को लिया गया। बिदिता ने भी कई इंटीमेट सीन दिए। ये सीन काफी वायरल हो गए थे।

यह भी पढ़ें : इन 7 बॉलीवुड मूवीज में रोमांटिक सीन्स को इस तरह दिखाया गया कि बन गए सबसे हॉट सीन

नंदना सेन—रंगरसिया

पेंटर राजा रवि वर्मा पर आधारित फिल्म 'रंगरसिया' में एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस नंदना सेन के बीच बोल्ड सीन थे। इस फिल्म के ये इंटीमेट सीन फिल्म की रिलीज से पहले ही लीक हो गए थे। इंटरनेट पर ये सीन काफी वायरल हो गए थे।

माही गिल — साहब बीवी और गैंगस्टर

फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' का माही गिल और रणदीप हुड्डा के बीच फिल्माया गया इंटीमेट सीन भी इंटरनेट पर लीक हो गया था। इसके बाद कई और सीन भी एक-एक कर लीक हो गए। एक सीन में जिमी शेरगिल भी नजर आए थे।