मुंबई। पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में बिना मेकअप वाली फोटोज शेयर करने का चलन बढ़ा है। इसे एक्ट्रेसेस का आत्मविश्वास ही कहा जाएगा कि वे इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं करती हैं कि फैंस उनके बिना मेकअप देख क्या कहेंगे। एक आम महिला की तरह एक्ट्रेस भी अपनी आम जिंदगी वाले लुक को फ्लॉन्ट करने में अब परहेज नहीं करती हैं। हालांकि एक्ट्रेसेस के डाइट प्लान, वर्कआउट, योगा और स्कीन को हैल्दी रखने वाले उपायों के चलते बिना मेकअप में भी खूबसूरत लगती हैं।