2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमिर खान की इस हरकत से जूही चावला हो गई थी नाराज, 7 सालों तक नहीं की दोनों ने एक दूसरे से बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दुनिया में ऐसे तमाम किस्‍से हैं जब दो स‍ितारों के बीच सेट पर अनबन हुई और उसके बाद लंबे समय तक उनके बीच नाराजगी रही। ऐसा ही एक दिलचस्प किसा आमिर खान और जूही चावला का भी रहा है। ये किस्सा कुछ ऐसा है जिसे सुन शायद हैरान हो जाएगें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 14 Jan 2022, 7:03 PM IST

आमिर खान की इस हरकत से जूही चावला हो गई थी नाराज, 7 सालों तक नहीं की दोनों ने एक दूसरे से बात

आमिर खान की इस हरकत से जूही चावला हो गई थी नाराज, 7 सालों तक नहीं की दोनों ने एक दूसरे से बात

जूही चावला बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिनकी डिमांड 80 और 90 के दशक में बहुत ज्यादा थी। उनको जब फिल्म 'कयामत से कयामत' तक की फिल्म में काम मिला था तो वो बहुत एक्साइटेड थी। और उन्हें इंडस्ट्री में इसी फिल्म से असली पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनके ओपोजिट आमिर खान थे। ये फिल्म कई मायनों में खास थी। फिल्म के डायलॉग आज भी याद किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय में सुपरहिट जोड़ी माने जाने वाले आमिर और जूही ने इस फिल्म 'इश्‍क' के बाद कभी एक साथ काम नहीं किया।

इसके पीछे की जो वजह थी वो थी आमिर द्वारा किया गया मजाक। दरअसल हुआ ये था कि आमिर खान शुरू से ही प्रैंक करने के लिए मशहूर थे। वो कई लोगों से मजाक करते थे लेकिन उन्हें ये उम्मीद नहीं थी ति जब वो इस प्रकार का मजाक जूही के साथ करेंगे तो जूही नाराज हो जाएंगी। कुछ इसी प्रकार का मजाक उन्होंने फिल्म 'इश्क' में किया। इस फिल्म में काजोल, अजय देवगन, आमिर खान और जुही चावला शामिल हैं। और ये वाक्या 'अखियां तू मिला ले राजा' गाने की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। आमिर ने जूही से कहा था कि वह एस्ट्रोलॉजी जानते हैं और उन्होंने जूही का हाथ देखने के लिए मांगा। और जैसे ही जूही ने उन्हें हाथ दिया, उन्होंने उनकी हाथों पर थूक दिया और भाग गए। आमिर की इस हरकत से जूही ने उनसे बात करनी बंद कर दी।


इसके बाद मामला खराब हो गया। उन्हें आमिर का मजाक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और वो फौरन सेट छोड़कर चली गई थीं। इतना ही नहीं, जूही ने उस वक्त फिल्म की शूटिंग तक करने से मना कर दिया था। शूटिंग के लिए जूही के ना आने पर आमिर उनके घर गए और आमिर ने उनसे माफी मांगी।

हालांकि जूही के इस तरह शूटिंग पर ना आने से आमिर हैरान रह थे और इस बात से नाराज भी हुए। आमिर ने जूही को कहा कि तुम मुझसे लड़ सकती हो लेकिन इस तरह शूटिंग पर आना नहीं छोड़ सकतीं। आमिर जूही से इतने नाराज हो गए कि वो उनसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। इसके बाद दोनों ने बाकी फ‍िल्‍म की शूटिंग बिना बात किए की थी।

यह भी पढ़े - अमिताभ बच्चन की इस सलाह पर शर्म से लाल हो गए सलमान खान


आमिर ने इस लड़ाई के बारे में बात करते हुए कहा था- "हमने छोटी सी बात को लेकर बात करनी बंद कर दी थी। जहां जूही होती थी मैं वहां नहीं जाता था। हालांकि हम शूट साथ में करते थे लेकिन एक दूसरे से बात किए बगैर।" मगर दोनों अब फिर से दोस्त बन गए हैं, करीब सात साल बाद जूही ने आमिर को फोन कर उनके और रीना के तलाक लेने पर बात की थी। आमिर ने बताया था- "जूही ने तब फोन पर कहा कि मुझे तुमसे मिलना है। यह मैं क्या सुन रही हूं। तुम रीना को तलाक दे रहे हो। तुम लोग क्यों अलग हो रहे हो।"

आमिर इस बात से काफी खुश हो गए। फोन के दौरान आमिर खान सोच रहे थे कि वो जूही चावला का फोन उठांए या नहीं? मगर जूही की सारी बातों ने उनका दिल छू लिया और वो भी सारे गीले शिकवै मिटाकर जूही के दोस्त बन गए। आपको बता दें, आमिर खान और जूही चावला ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें कयामत से कयामत तक', 'लव लव लव', 'हम हैं राही प्यार के', 'तुम मेरे हो' 'इश्क' जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़े - अमिताभ बच्चन की फोटो देख भाग गई थी रेखा

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन