2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन की फोटो देख भाग गई थी रेखा

बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड के कई स्टार और सुपर स्टार पहुंचे थे। इस मौके पर एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी उस लॉन्च में पहुंची। इस इवेन्ट की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 14 Jan 2022, 3:02 PM IST

अमिताभ बच्चन की फोटो देख भाग गई थी रेखा

अमिताभ बच्चन की फोटो देख भाग गई थी रेखा

एक्ट्रेस रेखा और महानायक अमिताभ बच्चन के अफेयर से जुड़े किस्से सालों बाद भी इनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। दोनो भले ही एक दूसरे से अलग हो चुके हैं लेकिन फिर भी कभी ना कभी ऐसी बात हो जाती है जिसके चलते दोनों से जुड़ी ख़बरें सुर्खियां बन जाती हैं। इस इवेंट में भी रेखा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

यह भी पढ़े - मैं नहीं चाहती थी एक्ट्रेस बनूं, मगर मार-मार कर मुझे बनाया गया : रेखा

2019 के कैलेंडर लॉन्च के एक इवेंट में जहां रेखा पहुंची हुईं थीं वहां कुछ पपराजी और केमरामैन रेखा की तस्वीर खींच रहे थे। तभी एक मौजूद कैमरापर्सन्स ने जैसे ही उन्हें दाएं-बाएं होने के लिए कहा तो वो थोड़ा शक करने लगी। उन्होंने फिर पीछे मुड़ कर देखा। जैसे ही रेखा पीछे मुड़ी वो वहां से भाग गई। दरअसल, बैकग्राउंड में कई अभिनेताओं की तस्वीरें लगी थीं। जिनमें से अमिताभ बच्चन भी एक थे। रेखा पोज देने के लिए खड़ी हुईं थी मगर वो जाने-अनजाने अमिताभ बच्चन के कैलेंडर पोस्टर के नीचे खड़े हो गईं थी। जैसे ही रेखा ने पलट कर देखा, वह वहां से हट गईं। उस वक्त जो रेखा का रिएक्शन था, उसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी। उनके इस रिएक्शन से सभी हंस पड़े थे।

रेखा बेशक अब फिल्मों में कम ही दिखती हैं मगर उन्हें अकसर फिल्मों से जुड़े खास मौकों पर देखा जा सकता है। डब्बू रतनानी कैलेंडर लॉन्च के मौके पर रेखा शानदार अंदाज में नजर आईं। इस दौरान रेखा ने ब्लैक ड्रेस पहन रखा था, जो उन पर काफी जंच रही थी। रेखा के फैंस की कतार आज भी उतनी ही बड़ी है जितनी की पहले हुआ करती थीं। आज भी लोग उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को सराहते हैं।

यह भी पढ़े - अमिताभ बच्चन की इस सलाह पर शर्म से लाल हो गए सलमान खान