4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमिर खान की बेटी आइरा ने फिर अपनी बीमारी का किया खुलासा, बोलीं- मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है…

वीडियो में आइरा बताती हैं कि उनकी हाल ही में दवाईयां बदली हैं जिसके बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। आइरा ने अपना १० मिनट का एक वीडियो शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 3 Oct 2021, 1:32 PM IST

ira_khan.jpg

Ira Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की बेटी आइरा खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। आइरा एक्टिंग से दूर रहती हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ वक्त पहले आइरा ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं। अब आइरा ने एक और वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो को आइरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह बताती हैं कि उनकी हाल ही में दवाईयां बदली हैं जिसके बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। आइरा ने अपना १० मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कहती हैं इससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है, क्योंकि वो नहीं जानती कि इस गुस्से के साथ कैसे काम करना है। उन्होंने जब अपने मनोचिकित्सक से इस बारे में बात की उन्होंने कहा कि दवाईयों के कारण ऐसा नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें: बेटे आर्यन के जन्म के वक्त गौरी खान की तबीयत हो गई थी बेहद खराब, शाहरुख बोले- मुझे लगा वह मर गई हैं...

इसके बाद आइरा ने बताया कि शुक्रवार को वो फुटबॉल खेलने गई थीं, लेकिन इससे चीजें बेहतर नहीं हुईं। जैसे ही उन्होंने अपनी कार चलाई, तो यह महसूस किया कि वो अभी भी कितनी गुस्से में हैं और खुद ड्राइव करने की हालत में नहीं हैं। उन्होंने किसी को लेने के लिए बुलाया। वह आगे कहती हैं कि ‘मैंने सोचा ऐसी हालत में एक मशीन को कंट्रोल करना सही नहीं है इसलिए मैंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और फिर कोई मुझे लेने आया था। मैं बस रोती रही, रोती रही और रोती रही।‘

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता की खोली पोल, बताया किस चीज से लगता है सबसे ज्यादा डर

बता दें कि आइरा खान ने पिछले साल अक्टूबर में अपने डिप्रेशन में होने का खुलासा किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह कहती हैं, 'मैं डिप्रेशन में हूं। मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। एक साल से मैं मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाह रही थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन