
आमिर खान (Aamir Khan) की मूवी 3 इडियट्स (3 Idiots) उन फिल्मों में से है, जिन्होंने दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ दी है। तीन दोस्तों की इस कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया। अब एक्टर और डायरेक्टर आर. माधवन (R.Madhavan) ने फिल्म 3 इडियट्स के एक यादगार सीन को फिल्माने के पीछे की कहानी को याद करते हुए एक खुलासा किया है।
आर. माधवन ने बताया कि फिल्म के शराब पीने वाले सीन को फिल्माने से पहले सच में सभी ने शराब पी थी। माधवन ने कहा कि वह वास्तव में उस दिन सेट पर नशे में थे, ऐसा किसी और के नहीं बल्कि फिल्म के स्टार आमिर खान के कहने पर हुआ था। एक साक्षात्कार में, माधवन ने कहा कि आमिर ने कहा था कि नशे में होने का नाटक करके शांत रहने की तुलना में नशे में रहना हमेशा बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें: ‘शैतान’ के काले जादू के आगे सभी बेबस, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार
पॉडकास्ट इंटरव्यू में माधवन ने सीन के बारे में बात करते हुए बताया कि हमें 9 बजे शूटिंग करनी थी, इसलिए आमिर ने प्लान बनाया कि हम लोग 8 बजे से शराब पीना शुरु कर देंगे। हम 8:30 से 8:45 के बीच तीन चार पैग बना चुके थे। लेकिन लाइट बंद हो जाने के कारण उन्होंने कहा हमारे पास 2 घंटे अभी और बचे है। हम नशा कम नहीं करना चाहते थे। लेकिन जब शॉट देने की बारी आई तो हमें लगा हम बिल्कुल सामान्य हैं। सिवाय इसके कि हमें इस बात का एहसास नहीं था कि हमें लाइनें देने में घंटों लग रहे थे।
Published on:
17 Mar 2024 10:49 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
