जब विलेन बन छा गए थे आमिर खान
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी उनकी फिल्में हमेशा दर्शकों को प्रभावित करती रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी ‘फना’, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। दर्शकों को दिलचस्प कहानी, काजोल और आमिर खान की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। 17 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था और छपड़ फाड़ कमाई की थी।