1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाली सिनेमाघर और कैंसिल शोज के बीच Aamir Khan की फिल्म को लेकर #LaalSinghChaddhaSuperhit क्यों हो रहा ट्रेंड?

काफी समय से आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध हो रहा था, जिसके बाद फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर #LaalSinghChaddhaSuperhit भी ट्रेंड हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 14 Aug 2022, 1:12 PM IST

Aamir Khan की फिल्म को लेकर #LaalSinghChaddhaSuperhit हो रहा ट्रेंड

Aamir Khan की फिल्म को लेकर #LaalSinghChaddhaSuperhit हो रहा ट्रेंड

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को काफी लंबे समय से ही लोगों की नफरत और विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते फिल्म अपने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की आधी कमाई भी नहीं कर पाई। फिल्म पहले दो दिनों के कमजोर साबित हुई बॉक्स ऑफिस पर अपना अपना कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म की सबसे बड़ी नाकामयाबी है, खाली सिनेमाघर और कैसिंल होते शोज, जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन पर इसका काफी प्रभाव पड़ा।

काफी समय से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा था। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर #LaalSinghChaddhaSuperhit) ट्रेंड हो रहा है। खबरों की माने तो इसके आमिर के फैंस द्वारा जबरन ट्रेंड करवाया जा रहा है। खबरों की माने तो सोशल मीडिया पर आमिर खान की पीआर टीम और उनके फैंस इस फिल्म की पब्लिसिटी में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते है, जिसके बाद दो दिन के विकेंड को देखते हुए उनकी तरह से इस ट्रेंड को चलाया जा रहा है। हालांकि, इस ट्रेंड का ज्यादातर इस्तेमाल इस फिल्म को बायकॉट करने वाले कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'पंजाबियों को नकली दाढ़ी पसंद नहीं..', 'लाल सिंह चड्ढा' में Aamir Khan के लुक पर बोले सिंगर Gippy Grewal


साथ ही कुछ आमिर के फैंस भी इस ट्रेंड का यूज करते हुए कुछ पुराने सिनेमाघरों की तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं, जिसमें सिनेमाघर लोगों से खचाखच भरा नजर आ रहा है। वहीं इस ट्रेंड को चलाते हुए फिल्म के मेकर्स की उम्मीद अब अगले तीन दिनों पर टिकी है। सामने आ रही खबरों की माने तो 'बायकॉट आमिर खान' और 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' के मुकाबला में 'लाल सिंह चड्ढा सुपरहिट' को ट्रेंड कराया जा रहा है। आमिर खान की इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kuamr)की फिल्म 'रक्षा बंधन' भी रिलीज हुई थीं।


ये दोनों ही फिल्में शुक्रवार को न रिलीज हो कर एक दिन पहले गुरूवार को रिलीज की गई थीं, क्योंकि उस दिन रक्षा बंधन की छुट्टी थी, जिसको देखते हुए फिल्म मेकर्स को लगा था कि लोग भारी संख्या में फिल्म देखने जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म को देखने के लिए कुछ संख्या में लोग पहुंचे भी, लेकिन आमिर की फिल्म को केवल लोगों की नफरत ही मिली। लोगों ही फिल्मों के लिए ओपनिंग डे ही कमजोर साबित हुआ। 150-170 के बजट में बनी ये फिल्म अपने दूसरे दिन केवल 10 करोड़ के आस-पास का ही आंकड़ा बना पाई।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी करते-करते आतंकी बनने जा रहे Ayushmann Khurrana के भाई Aparshakti Khurana, जानें क्या है माजरा?