करण जौहर के चैट शो में जब रणवीर सिंह पर बात चली तो करण ने इस पर आमिर खान का भी रिएक्शन मांगा?, जिसका जवाब देते हुए आमिर ने कहा कि 'हां मैंने देखे हैं'। उसकी फिजीक बढ़िया है। ये उनका काफी बोल्ड स्टेप था'। आमिर की इस बात को सुनने के बाद करण और करीना दोनों हंसने लगते हैं। इससे पहले अपनी फिल्म 'पीके' के पोस्टर में आमिर खान एक दम न्यूड खड़े नजर आए थे।
उनके हाथ में बस एक रेडियो था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी भी खूब आलोचना हुई थी। हालांकि, रणवीर सिंह के बाद इंडस्ट्री में होड़ सी मच गई है किसी न किसी बोल्ड और न्यूड फोटोशूट सामने आ रही है। खैर, वहीं आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें, तो सोशल मीडिया पर उनको बायकॉट करने की मुहिम चलाई जा रही है, जिससे एक्टर काफी परेशान नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की राइटर को Kangana Ranaut ने बताया 'भारत विरोधी', जानें पूरा मामला