2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं सलमान खान को पसंद नहीं करता था : आमिर खान

बॉलिवुड के दबंग खान यानी सलमान खान और मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी की आमिर खान ने बहुत सी फिल्में एक साथ कि है। दोनों कि कैमेस्ट्री स्क्रीन पर दर्शकों को खूब पसंद भी आती है। मगर ऑफस्क्रीन दोनों के बीच का मामला उस समय उल्टा हुआ करता था जब दोनों एक स्क्रीन शेयर किया करते थें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 14 Jan 2022, 10:46 PM IST

मैं सलमान खान को पसंद नहीं करता था : आमिर खान

मैं सलमान खान को पसंद नहीं करता था : आमिर खान

फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार रह चुके खान की जोड़ी अगर एक साथ नजर आती है तो बहुत ही बड़ी बात मानी जाती है। अब चाहे जोड़ी सलमान खान और शाहरुख खान की हो या फिर सलमान खान और आमिर खान की, इनके फैंस को इनकी फिल्मों को बहुत प्यार देते हैं। सलमान खान और आमिर खान ने साल 1994 में फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खुब प्यार दिया और दोनों कि जोड़ी को भी खूद सराहा।

मगर फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स के बीच मामला थोड़ा गड़बड़ चल रहा था। इस बात का खुलासा खुद आमिर खान ने किया। 2013 में आमिर खान ने करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण में कुछ दिलचस्प खुलासे किए थे। उन्होंने कहा, "फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत ही खराब था। मैं उन्हें तब पसंद नहीं करता था। मैं उन्हें रूड और घमंडी मानता था। इस फिल्म में उनके साथ काम करने के बुरे अनुभव के बाद मैं भविष्य में उनके साथ कभी दोबारा काम नहीं करना चाहता था।"

यह भी पढ़े - सलमान खान ने भरी महफिल में जब खोली अनिल कपूर के अंडरवियर की पोल

मगर बाद में एक ऐसी घटना हुई जिससे आमिर की सोच सलमान को लेकर बिल्कुल बदल गई। आमिर खान ने आगे बताया कि, "उस फिल्म में काम करने के बाद 2002 में हमारा एक बार फिर आमना-सामना हुआ। तब मैं अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ सेपरेशन के दौर से गुजर रहा था और बेहद परेशान रहता था। मैं तब काफी शराब पीने लग गया था और एक शाम को सलमान मेरे पास आए। सलमान तब मुझसे मिलने आए जब मैं जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था। मेरा तलाक हो चुका था। सलमान मुझसे मिलने आए और फिर हमने साथ में ड्रिंक किया और ढेर सारी बातें कीं। उस दिन मेरी धारणा सलमान के प्रति बिलकुल बदल गई और तब हमारी असली मायनों में दोस्ती शुरू हुई जो समय के साथ और ज्यादा मजबूत ही हुई है।"

आमिर खान और सलमान खान अब अच्छे दोस्त हैं। बात करें दोनों की आने वाली फिल्मों की तो सलमान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली', 'टाइगर जिंदा है 3', और 'किक 2' में जल्द ही नजर आएंगे, तो वहीं आमिर कि आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' है।

यह भी पढ़े - आमिर खान की इस हरकत से जूही चावला हो गई थी नाराज, 7 सालों तक नहीं की दोनों ने एक दूसरे से बात

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन