इसके आगे अमिताभ ने लिखा कि इस बार चांद में ज्यादा चमक थी। बालकनी में चांद और बड़ा दिख रहा था। कई बार ये चांद बादलों में ढका रहता है और देर रात में देखा जाता है। लेकिन करवा की रात चन्द्रमा उदार था। अमिताभ ने लिखा शाम को बेटे अभिषेक ने सरप्राइज दिया जो दिल्ली में ब्रीद की शूटिंग कर रहे थे, अचानक बिना किसी को बताए घर आ गए। इस सरप्राइज से घर में सब हैरान रह गए और खुशी से शोर करने लगे, जिन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी और फिर पूरे परिवार में उत्सव का माहौल हो गया। डाइनिंग टेबल हंसी खुशी और शानदार खाने से भर गई।