1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूनियर बच्चन अभिषेक को डेब्यू फिल्म को लेकर होता है अफसोस, जानिए वजह

अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'रिफ्यूजी' 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म रिफ्यूजी में काम करने को लेकर अभिषेक बच्चन को पछतावा होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Dec 2021, 7:59 PM IST

abhishek_bachchan.jpg

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को हाल ही में ‘बिग बुल’ में देखा गया था। इसके बाद bob biswas में नजर आ रहे है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने अपने करीब दो दशक लंबे करियर में अलग-अलग किरदार निभाए हैं। इसमें कुछ किरदार को काफी सराहा गया तो कुछ को जनता ने पसंद नहीं किया था।

अभिषेक बच्चन ने भी अपनी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में पहचान बनाई है। स्टार किड होते हुए भी अभिषेक बच्चन ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है।अभिषेक ने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अपोजीट करीना कपूर नजर आई थीं। अपने लंबे करियर में अभिषेक बच्चन ने कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं। कुछ दर्शकों को पसंद आए और कुछ नहीं।

अपने करियर में की गई गलतियों के बारे में पूछे जाने पर, अभिषेक बच्चन ने आरजे सिद्धार्थ कानन (RJ Siddharth Kannan) से कहा, “मुझे बहुत कम पछतावा है कि जब मैंने अपनी शुरुआत की, तो मुझे लगा कि मैं महान जेपी दत्ता के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हूं। आपको अपनी पहली फिल्म में ऐसे सम्मानित निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिलता है, आपको उस चुनौती और उस सम्मान के लिए तैयार रहने की जरूरत है। मुझे उसके लिए और अधिक तैयार रहना चाहिए था। मैं बेहतर हो सकता था। मुझे लगा कि मैं जेपी साहब के लिए एक अभिनेता के रूप में बहुत कम तैयार था। वह मेरी फैमिली हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं।”

यह भी पढ़ें

हालांकि, यह अभिषेक बच्चन लिए भी एक सबक था क्योंकि उन्होंने कहा, “लेकिन मैं भी सीख रहा था। अगर मैं उस समय इतना तैयार होता तो एक अभिनेता के तौर पर कभी कुछ नहीं सीख पाता। यह नहीं है कि आप कैसे शुरू करते हैं, बल्कि ये अहम होता है कि आप कैसे खत्म करते हैं। मगर आपकी शुरुआत इस बात का एक बड़ा हिस्सा तय करती है कि आप कैसे इसे खत्म करने जा रहे हैं। क्योंकि मेरी शुरुआत तैयारी के नजरिए से इतनी अस्थिर थी जिससे मुझे थोड़ी मायूसी है।”

आपको बता दें कि जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रिफ्यूजी' को रिलीज हुए मंगलवार (30 जून) को 20 साल पूरे हो गए। ये अभिषेक बच्चन(Abhishek bachchan) और करीना कपूर(kareena kapoor) की डेब्यू फिल्म भी थी और इन दोनों ने भी बॉलीवुड में 20 साल पूरे कर लिए।

यह भी पढ़ें- जब दिलीप कुमार पर तेजाब फेंकने की फिराक में था फैन, एक्टर को चिट्ठी लिखकर बताई थी वजह