नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर को फॉक्स स्टार हिंदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा गया है सबको दिलों पर राज करने आ रही है एक नई क्वीन। देखिए, #LaxmmiBombTrailer और मिलिए एक ऐसी फैमिली से जो कभी ना देखी होगी ना कभी सुनी होगी। ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।