खबरों की मानें तो शुक्रवार से अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी। नई कॉलर ट्यून जो होगी वह हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषा में होगी। जिसे आवाज़ देंगी जसलीन भल्ला। आपको याद हो तो बिग बी की आवाज़ से पहले जसलीन भल्ला ( Jasleen Bhalla ) अपनी आवाज़ में यह कहती हुईं सुनाई दी थी कि- 'कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर, याद रहे हो में बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव न करें...।'