1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपोटिज्म मामले पर Govinda की बेटी Tina Ahuja रखा अपना पक्ष, बोलीं- ‘नेपो किड होती तो आज मेरे पास होती 30-40 फिल्में’

नेपोटिज्म को लेकर एक्टर गोविंदा ( Govinda ) की बेटी ने रखा अपना पक्ष टीना आहूजा ( Tina Ahuja ) ने खुद को नेपो किड कहने पर जताई आपत्ति गोविंदा नहीं करते बेटी को काम दिलाने में मदद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 18 Feb 2021, 2:01 PM IST

Actor Govinda Daughter Tina Ahuja Gave Statement On Nepotism

Actor Govinda Daughter Tina Ahuja Gave Statement On Nepotism

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अक्सर नेपोटिज्म का मुद्दा तूल पकड़ता है। वहीं जब से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है। तभी से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म ( Nepotism ) का मुद्दा और भी ज्वलंत मुद्दा बन गया है। इस मामले में अक्सर स्टार किड्स को बहुत सारी चीज़ों का सामना करना पड़ता हैं। देखा जाए तो किसी ना मनाना है कि इंडस्ट्री में भेदभाव होता है। तो किसी का कहना है कि टैलेंट के आधार पर ही यहां चयन होता है। इन सब बातों के बीच अब अभिनेता गोविंदा ( Govinda ) की बेटी टीना अहूजा ( Tina Aujha ) ने अपना पक्ष रखा है। चलिए आपको बतातें हैं कि टीना का नेपोटिज्म पर क्या राय है।

दरअसल, हाल ही में टीना अहूजा एक इंटरव्यू में पहुंची थीं। जहां उन्होंने नेपोटिज्म पर बात करते हुए खुलकर अपनी बात कही। टीना ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि 'उन्हें एक नेपो किड कहना गलत होगा। टीना का मनाना है कि आज तक उनके पिता गोविंदा ने इंडस्ट्री में उन्हें काम दिलाने की कोशिश तक नहीं की। टीना चाहती हैं कि उन्हें उनके टैंलेंट और हुनर के ऊपर ही इंडस्ट्री में काम दिया जाए।' वैसे आपको बता दें साल 2015 में सेकेंड हैंड हस्बैंड से बॉलीवुड में एंट्री कर ली है।

यह भी पढ़ें- 'धाकड़' अंदाज में एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, बोलीं- 'जंग के लिए जो पैदा होते हैं...'

बातों ही बातों में टीना ने पिता गोविंदा की भी खूब पोल खोली। टीना ने बताया कि 'उनके पिता इस बात की पूरी जानकारी रखते हैं कि वह कौन सा काम कर रहे हैं। वह बस दूर से ही सुनते और नोटिस करते हैं। बस कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ में दखल नहीं करते हैं।' टीना ने बताया कि 'आज उनके पिता गोविंदा ने उन्हें फिल्मों में काम दिलवाने तक के लिए कोई फोन तक नहीं किया। टीना का मानना है कि यदि गोविंदा ऐसा करते तो शायद आज उनके पास करीबन 30 से 40 फिल्में होती।' फिलहाल, टीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।