एक रिपोर्ट के मुताबिक, कादर खान ने फिल्मों, विज्ञापनों और डायलॉग राइटिंग के जरिए अपनी मेहनत के बलबूते करीब 69.8 करोड़ की संपत्ति बनाई। कादर खान ने अपने दौर में बॉलीवुड के हर दिग्गज अभिनेता के साथ काम किया। उन्होंने गंभीर भूमिकाएं भी निभाईं और अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाया भी। कादर खान के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। वो ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें डायरेक्टर खुद फिल्में हिट होने का श्रेय देते थे। 1973 में आई फिल्म 'दाग' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले कादर खान ने कई हिट फिल्में दीं। अपने डायलॉग के जरिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का 'एंग्री यंग मैन' बनाया।