दरअसल, 28 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव का पहला चरण मतदान शुरू होने वाले हैं। बिहार में 71 सीटों के लिए चुनाव लड़े जाएंगे। ऐसे में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ( Pankaj Tripathi Tweet ) ने एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा वोट करें जिम्मदारी से, चयन करें समझदारी से। अभिनेता की इस ट्वीट को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। उनके फैंस जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। उनके चाहने वाले कमेंट्स कर कह रहे हैं कि कालीन भैया ने वोट डालने के लिए कहा है तो अब जरुर जाएंगे।