
rajat kapoor
नाना पाटेकर पर जब से तनुश्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है तब से बॉलीवुड में एक के बाद इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब एक महिल पत्रकार ने निर्देशक रजत कपूर पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान उनसे काफी बत्तमीजी की थी। साथ ही, एक दूसरी महिला ने कहा कि वो मेरे साथ खाली कमरे में फिल्म बनाना चाहते थे।
आरोप
महिला पत्रकार ने बताया कि साल 2007 में एक टेलीफोनिक इंटरव्यू के दौरान रजत कपूर ने मेरी बॉडी का मेजरमेंट पूछा था। वहीं, एक दूसरी महिला ने कहा कि रजत ने मुझे फिल्म की शूटिंग के लिए बार-बार कॉल किया। वो मेरे साथ खाली कमरे में फिल्म बनाना चाहते थे।
रजत कपूर ने मांगी माफी
खुद को इन सभी आरोपों से घिरता हुआ देखकर रजत कपूर ने माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'मैंने अपने पूरे जीवन भर में प्रयास किया है कि मैं एक सभ्य पुरुष बना रहूं और वही करूं जो सही है।हालांकि, मेरे किसी काम या शब्द से किसी को भी चोट या आघात पहुंची है तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। दिल की गहराइयों से मैं दु:ख व्यक्त करता हूं कि मेरी वजह से किसी को ठेस पहुंची है। मेरे लिए मेरे काम से ज्यादा महत्वपूर्ण है एक इंसान बनना। मैं इसके लिए और ज्यादा मेहनत करूंगा।'
Published on:
09 Oct 2018 05:45 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
