सलमान को किया रीप्लेस...
वरुण इस वक्त तीन फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शूजीत सरकार की 'अक्टूबर', शरत कटारिया की 'सुई धागा' और रेमो ड्सिूजा की डांसिंग ड्रामा मूवी। यशराज बैनर की 'सुई धागा' में वे अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे। वहीं रेमो ड्सिूजा की डांसिंग ड्रामा मूवी, जिसे फिलहाल 'डांसिंग डैड' नाम दिया गया हे, में पहले सलमान खान लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन सलमान को ही लगा कि वे डांस करते हुए नहीं जंचेगे, ऐसे में इस फिल्म के लिए वरुण परफैक्ट चॉइस के रूप मे सामने आए। वे एबीसीडी २ में भी थे और फिल्म हिट रही थी। अगर ये फिल्में वरुण के रिकॉर्ड को बरकरार रखती है, तो इसमें कोई संदेह नहीं कि वे आने वाले समय में बॉलीवुड पर राज करेंगे।