25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / एक्ट्रेस Amrita Rao और उनके पति ने दिखाई फैंस को बेटे की पहली झलक, शेयर किया बच्चे का नाम भी

एक्ट्रेस Amrita Rao और उनके पति ने दिखाई फैंस को बेटे की पहली झलक, शेयर किया बच्चे का नाम भी

अभिनेत्री अमृता राव ( Amrita Rao ) और आरजे अनमोल ( RJ Anmol ) ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की पहली तस्वीर फैंस संग शेयर की है। साथ उन्होंने बच्चे का नाम भी उन्हें बताया है। अनमोल और अमृता ने पोस्ट में उनके चाहने वालों से उनका आशीर्वाद और प्यार भी मांगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 7 Nov 2020, 9:30 AM IST

Actress Amirta Rao And Her Husband Shared Baby First Pic With Fans

Actress Amirta Rao And Her Husband Shared Baby First Pic With Fans

नई दिल्ली। इश्क विश्क एक्ट्रेस अमृता राव ( Amrita Rao ) एक बेटे की मां बन चुकी हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। खबरों के अनुसार मां और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। माता-पिता बनने के बाद कपल बेहद ही खुश हैं। बेटे के जन्म के बाद दोनों ने पहली बार बच्चे की पहली झलक सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा की है। यही नहीं उन्होंने अपने बेटे के नाम की घोषणा भी कर दी है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या नाम रखा है अमृता और अनमोल ने अपने बेटे का

यह भी पढ़ें- B'day Special: शादीशुदा होने के बावजूद भी कई अभिनेत्रियों संग Kamal Hassan ने बनाए संबंध

अमृता और उनके पति आरजे अनमोल ( RJ Anmol ) दोनों ने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Amrita Anmol Instagram ) पर एक फोटो फैंस संग शेयर की है। तस्वीर में बेटे का हाथ नज़र आ रहा है। जिसे अमृता और अनमोल थामे हुए हैं। फोटो को शेयर करते हुए अमृता और अनमोल कैप्शन में लिखते हैं कि "हैलो वर्ल्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर ( Veer ) से। आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए।" यह तस्वीर देख फैंस उन्हें कॉमेंट्स कर बधाई रहे हैं। वैसे आपको बता दें कपल ने फैंस भी बच्चे के लिए सुझाव मांगे थे।

यह भी पढ़ें- Prakash Jha ने करणी सेना को जमकर सुनाई खरी-खोटी, 'आश्रम' को बैन करने का फैसला जनता पर छोड़ने की दी सलाह

लॉकडाउन के दौरान कई अभिनेत्रियों ने मां बनने की खुशखबरी दी है। अमृता राव भी उनमें से एक हैं। अमृता राव और उनके पति अनमोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले अमृता ने एक वीडियो भी शेयर की थी। जिसमें वह रेड कलर की साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान आए दिन उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थीं। बतातें चलें कि अब जल्द ही अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) और करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) के घर भी बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं।