नई दिल्ली। बीते साल के अंत महीने में और इस साल कई सेलेब्स छुट्टियां मनाने मालदीव गई थे। मालदीव के खूबसूरत नीले समुद्र और रेत के बीच कई सेलेब्स ने कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की। मालदीव जाकर छुट्टियां मनाने की लिस्ट में एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है। खास बात तो यह है कि इस ट्रिप पर उनके साथ उनके को-एक्टर ईशान खट्टर भी गए थे। अब कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह मालदीव के पूल में स्विमिंग करती हुईं दिखाई दे रही हैं।