अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Gul Panag Instagram ) पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह साड़ी पहने पुश अप्स मार रही हैं। बेशक पुश अप्स करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन साड़ी पहनकर पुश अप्स करना लोगों को काफी हैरान कर रहा है। यह वजह है कि गुल पनाग की यह वीडियो फैंस को उनकी ओर आकर्षित कर रही है। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है कि 'कभी भी कहीं भी।' वीडियो के बैकग्राउंड में 'सरवाइवर बैंड' का 'आई ऑफ टाइगर' ( Eye Of Tiger ) का गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को अभी तक कई लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं कॉमेंट करते हुए फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।