नई दिल्ली। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर खान इन दिनों दूसरी बार मां बनने के चलते खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। करीना को उनका प्रेग्नेंसी पीरियड खूब एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। कभी वह अपनी फैमिली संग डिनर करती हुईं दिखाई देती हैं। तो कभी अपनी गर्लगैंग संग पार्टी करती हुईं नज़र आती हैं। यही नहीं करीना प्रेग्नेंसी लुक को लेकर भी काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। इन दिनों करीना के काफ्तान भी खूब लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वहीं हाल ही में करीना को उनके नए घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान करीना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।