...तो ऐसा हो गया एक्ट्रेस का हाल
बता दें, हम जिस हीरोइन के बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं सलमान खान के साथ फिल्म वीरगति में मुख्य भूमिका में थीं। उनका नाम है पूजा डडवाल। वीरगति सन 1995 में आई थी और उस समय पूजा की उम्र 17 साल थी पर ये फिल्म फ्लॉप रही और आज पूजा गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। उन्हें ट्यूबरकुलोसिस (TB) जैसी गंभीर बीमारी है। जैसे ही उनके पति को पूजा की बीमारी की जानकारी मिली उन्होंने पूजा को छोड़ दिया था। फिर पूजा के पास न तो पैसे थे न खाने का कोई जरिया। खूबसूरत दिखने वाली लड़की एक कंकाल बन गई थी।