दरअसल, सनी ने जो वीडियो पोस्ट की है वो एक प्रैंक वीडियो ( Prank Video ) है। जिसमें वो अपने पति डेनियल वैबर ( Husband Daniel Weber ) को परेशान करती हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो में शरारत भरे अंदाज में सनी किचन में काम करते हुए अपनी उंगली के कट जाने का ड्रामा करती हैं। चारों तरफ खून बिखरा हुआ है और सनी जोरों से चिल्लाती हुई डेनियल को आवाज़ लगाती हैं। सनी के पति आवाज़ सुन भागकर किचन में आते हैं और सनी की कटी हुई उंगली और खून देख काफी घबरा जाते हैं। वह डॉक्टर के पास जाने को कहते हैं। खूब को बहता देख डेनियल सनी का हाथ तौलिए के ऊपर रखते हैं। प्रैंक को सफल होता देख सनी हंसने लगती हैं और कैमरे की ओर इशारा करती हैं। जिसे देख डेनियल बड़बड़ाते हैं और हंसते हुए बाहर की तरफ निकल जाते हैं। सनी की ये नौटंकी उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।