Adipurush Day 6: फिल्म 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने विरोध के बाद फिल्म के विवादित डायलॉग्स बदल दिए हैं। साथ में उन्होंने टिकट के प्राइज तक घटा दिए हैं। लेकिन, फिर भी फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए की कमाई करने के बाद अब फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन नहीं कर पा रही है। ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है, 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप? आइए जानते हैं।