5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत से प्यार, लेकिन अब यह समझ से परे : अदिति

भारत से प्यार, लेकिन अब यह समझ से परे : अदिति....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Nov 2017, 4:35 PM IST

Aditi_Rao

Aditi_Rao

फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर बढ़ रहे विवाद पर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने सवाल उठाया है कि वे लोग जो फिल्म को लेकर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं, वे तब अपना गुस्सा जाहिर क्यों नहीं करते जब देश में महिलाओं को प्रताडि़त किया जाता है। अदिति भी भंसाली की इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने देश से प्यार करती हैं, लेकिन वह यहां के लोगों की मानसिकता को समझने में विफल रही हैं।

अभिनेत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'जब महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है, उन्हें प्रताडि़त किया जाता है, पीटा जाता है और कोख में ही उन्हें मार दिया जाता है, लोग तब इतना गुस्सा क्यों नहीं होते और बदलाव की मांग नहीं करते। मुझे यह समझ में नहीं आता। मैं अपने देश से प्यार करती हूं, लेकिन अब यह मेरी समझ से परे है।' उन्होंने उम्मीद जताई कि देश समझेगा कि वह क्या बनता जा रहा है। उन्होंने कहा, 'क्या मुझे अपना देश वापस मिल सकता है।' अदिति के बारे में दिलचस्प बात ये है कि वह खुद भी दो शाही वंशों से जुड़ी हुई हैं।

इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का दावा करते हुए कुछ रूढि़वादी समूह फिल्म का खिलाफ विरोध कर रहे हैं। भंसाली ने हालांकि, सभी आरोपों को खारिज किया है। फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके निर्माताओं ने फिलहाल इसे टाल दिया है। फिल्म निर्माताओं को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र भी नहीं मिला है।

बता दें कि अदिति राव इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण रोल निभा रही है। जहां सभी दीप‍िका पादुकोण, शाह‍िद कपूर और रणवीर स‍िंह की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने अद‍ित‍ि राव हैदरी को अब तक नोट‍िस नहीं किया है जो फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह की पत्‍नी की भूमिका न‍िभा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन